पशु चारा भाव 2023 ; क्या बीते साल की तरह तुड़ी नीरा कुतर पराली के भाव छुएंगे आसमान

पशु चारा भाव 2023 ; नमस्कार साथियों फार्मिंग एक्सपर्ट की वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है। आज की इस पोस्ट के अंदर हम जानेंगे पशु चारा का भाव के अंदर तेजी आएगी या मंदी,फिलहाल भाव क्या चल रहा है। सभी प्रकार की जानकारियां आज की इस पोस्ट के अंदर दी गई है।

किसान साथियों जैसा कि आप सबको पता है बीते साल 2022 के अंदर पशु चारा संकट देखने को मिला था। राजस्थान हरियाणा दोनों राज्यों के अंदर काफी अधिक गंभीरता का माहौल बना था। क्योंकि हरियाणा ने भी पशुचरे पर हरियाणा से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी थी।

अबकी बार फिर पशु चारा महंगाई का कारण

यह भी पढ़े

60-80 साल के पेंशन धारको के लिए आया जरुरी अपडेट : इस दिन तक जमा करवाए ये कागज, नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

अबकी बार बारिश के नहीं होने की वजह से और कुछ जगह पर अधिक बारिश होने की वजह से फसली काफी अधिक नष्ट हुई है। जैसे कि राजस्थान के अंदर अबकी बार बाजार और गवार दोनों की फसलों को बिना बारिश के काफी अधिक नुकसान हुआ है। लाजमी है फसलों के नुकसान के कारण अबकी बार गवार और बाजरे का तुड़ा बहुत कम देखने को मिल रहा है।

वही हरियाणा से पराली के भाव दिन प्रतिदिन आसमान छुते जा रहे हैं। क्योंकि हरियाणा पंजाब के काफी क्षेत्र के अंदर अबकी बार बाढ़ आने के कारण धान का रकबा काफी अधिक प्रभावित हुआ था। जिसके कारण किसानों को काफी अधिक नुकसान भी हुआ। और फिलहाल पराली का भाव ₹1000 तक आ पहुंचा है। ऐसे में भाव बढ़ने लाज़मी है। पशु चारा भाव 2023 नीचे दिए गए है।

बाजरे के तुड़े (कुतर) का भाव

बाड़मेर 700 रू प्रति क्विंटल

नोहर भाव 600 से 850 रू तक

महेंद्रगढ़ हरियाणा भाव 700 रू प्रति क्विंटल

भादरा भाव 600 से 900 रू प्रति क्विंटल

चरखी दादरी भाव 500 से 640 रू तक

जोधपुर भाव 650 रू

बीकानेर भाव 700 रू प्रति क्विंटल।

ग्वार का नीरा (तूड़ा) भाव

सिधमुख चुरू भाव 500 रू

जैसलमेर 300 रू प्रति मण

करणपुर भाव 500 से 580 रू

नागौर भाव 800 रू प्रति क्विंटल

नोखा बीकानेर भाव 600 रू प्रति क्विंटल

सिवानी हरियाणा भाव 700 रू

तहसील भादरा 500 से 600 रू

सरदारशहर भाव 600 रू प्रति क्विंटल

किसान साथियों यह भाव किसानों के द्वारा जुटाए गए हैं। धन्यवाद।