Imd Jaipur ; राज्य में आगामी 3-4 दिन घना कोहरा व शीतदिन अलर्ट जारी

Imd Jaipur – नमस्कार किसान साथियो आज की इस पोस्ट के अंदर जानेगे आगामी 2 से 3 दिनों के अंदर मौसम कैसा रतः सकता है . क्या शर्दी का कहर और बढ़ेगा ? , तापमान में बढ़ोतरी होगी या गिरावट सभी प्रकार की जानकारी आज की इस पोस्ट में दी गयी है . किसान साथियो रोजाना मंडी भाव , बाजार जानकारी एवं अन्य जांनकारी जानने के लिए विजिट करे फार्मिंग एक्सपर्ट की इस वेबसाइट पर . आज का मौसम –

दिनांक: 02 जनवरी, 2024, 1330 IST

फ़िलहाल मौसम की वर्तमान परिस्थितियां Current features :

पिछले 24 घंटो में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में घने से अतिघना कोहरा दर्ज किया गया है। कोहरे के प्रभाव से अधिकतम तापमान औसत से 3-8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जा रहे है। सबसे कम अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 11.5 डिग्री (औसत से 8.4 डिग्री कम) जबकि पूर्वी राजस्थान कोटा में 14.4 डिग्री (औसत से 8.5 डिग्री कम) दर्ज किया गया है।

यह भी जाने –

आज का सादुलपुर मंडी रेट देखे ग्वार सरसों चना मूंग मोठ बाजरा गेहूं चावला मंडी भाव देखे Sadulpur Mandi Bhav

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, महंगाई भत्ते के बाद 3% HRA बढ़ने का रास्ता साफ, सैलरी में होगा बड़ा इजाफा

साल 2024 के पहले दिन देखे क्या रहा है ग्वार का भाव 2024

मौसम पूर्वानुमान व चेतावानी/Weather forecast & alert: Imd Jaipur

(i) कोहरा (Fog) : आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों को छोड़कर राज्य के ज्यादातर स्थानों पर घने से अतिघना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रिपोर्ट की जा सकती है। 5-6 जनवरी को भी कंही-कंही घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

(ii) शीतदिन/Cold day : आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान औसत से 3-7 डिग्री सेल्सियस नीचे जारी रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी, पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 02-04 जनवरी को शीतदिन (Cold day) दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कंही कंही अति शीतदिन दर्ज होने की संभावना है।

(iii) राज्य में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। तत्पश्चात 8 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय होने की संभावना है।

नोट – किसान साथियो सर्दी अधिक एवं शीतलहर से अपना बंचाव करे . उक्त जानकारी भारतीय मौसम विभाग की जयपुर खंड पीठ के द्वारा प्रदान की गयी है ,