गेंहू में तेजी मुश्किल , बिनौला में मंदा कम , सरसों सोयाबीन मूंगफली सभीत देखे साप्ताहिक देश बाजार रिपोर्ट

नमस्कार किसान अस्थियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर के आये है साप्ताहिक देश बाजार रिपोर्ट – देश बाजार और विदेश बाजार के अंदर क्या चल रहा है . आज की इस पोस्ट के अंदर खेत से जुड़े हुए उत्पादों को लेकर भारतीय घरेलू बाजार और विदेशी बाजार कैसा रहा है सभी प्रकार की जानकारी आज की इस पोस्ट के अंदर प्रदान की गयी है .

तेल तिलहन जैसे सरसों बाजार , सोयाबीन बाजार , गेंहू बाजार , आयात खबरे सभी प्रकार के बाजार के मुख्य अहम् बिंदु इसमें दिए गए है .

यह भी देखे –

Sariya Price: मकान बनाने वालों के लिए आई अच्छी खबर! सातवें आसमान औंधे मुंह गिरे सरिया के दाम, जानिए ताजा रेट

दिसम्बर में करे इन सब्जियों की खेती कर देगी मालामाल

Guar Rates Today ; आज का ग्वार भाव देखे देशभर की सभी मंडियो के ताजा भाव

गेहूं में बढ़ता जा रहा जड़ गलन का रोग, जानें इसकी रोकथाम का तरीका

साप्ताहिक देश बाजार रिपोर्ट

सरसों , मूंगफली और सोयाबीन सहित प्रमुख फसलो के बाजार बिंदु निम्न है –

  1. मलेशिया पाम निर्यात घटने से शुक्रवार को केएलसी गिरावट के साथ खुला लेकिन स्टाक व उत्पादन घटने से शाम तक मजबूत हो गई।
  2.  भारत सरकार ने न्यूनतम दर पर खाद्य तेलों के आयात अवधि को मार्च 2025 तक बढ़ा दिया जिससे सभी खाद्य तेलों पर दबाव देखने को मिला। . ब्राजील सोयाबीन उत्पादन घटने व अर्जेंटीना में बढ़ने से वैश्विक आपूर्ति पर्याप्त रहने की धारणा से सोयाबीन व तेल में गिरावट आई लेकिन शिकागो बोर्ड आफ
  3. ट्रेड में सोया तेल 0.25 प्रतिशत बढ़ कर बंद हुआ। • महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट में सोयाबीन भाव 5040 रह गया जबकि सोया तेल में 10-20 रु प्रति दस किलो तक गिरावट आई।
  4. घरेलू सोयाबीन उत्पादन कमजोर रहने की धारणा से गिरावट पर ब्रेक लगा। * पाम तेल आयात में वृद्धि हो रही है और सर्दी में मांग भी घटी है जिससे बाजार में और मंदा होने की संभावना है।
  5. सोयाबीन व तेल में अब गिरावट रुकेगी लेकिन तेजी की संभावना नहीं है। बड़ास्टाक है तो हल्का करें।
  6.  जयपुर सरसों 5525 रु रह गई। फसल अच्छी है। पुराना स्टॉक मजबूत है। विदेशी तेलों में मंदा है जिससे सरसों में कुछ और मंदा आ सकता है। जहां मौका मिले निकलना चाहिए।
  7.  सरसों तेल जयपुर एक्स्पैलर भाव 993 रु प्रति दस किलो रह गया। विदेशी तेलों का दबाव है लेकिन तेल स्टाक नहीं है इसलिए ज्यादा मंदा नहीं लगता। यहां ठहर सकता है। सरसों तेल में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
  8.  मूंगफली तेल राजकोट भाव 1575 पर स्थिर है लेकिन 25 और टूट सकता है फिर भी डरने की जरूरत नहीं। घटे भाव में खरीदी करना चाहिए।
  9.  बिनौला तेल गुजरात कड़ी भाव 800 के आसपास रह गया। शुक्रवार शाम को 820 में खरीददार था बिकवाल नहीं था। आवक दबाव है लेकिन मंदा नहीं लगता।
  10. गेंहूं बिजाई कमजोर है। आपूर्ति तंग है लेकिन सरकार हर हाल में तेजी नहीं आने देगी। दिल्ली लौरेंस रोड 2750 से अधिक तेजी नहीं लगता

निवेदन –

नोट – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुँचाना है। किसी भी प्रकार का जोखिम अपने सवयम के आधार पर लेवे . किसी भी प्रकार के लाभ और हानि के लिए फार्मिंग एक्सपर्ट जिमेवार नहीं है . अत सूझ बुझ से ही कोई निर्णय करे . रोजाना मंडी भाव , मौसम जानकारी , सरकारी योजनाओ की जानकारी, खेत खलिहान, खेती समाचार ,breaking news , वायदा बाजार भाव , तेजी मंदी रिपोर्टएवं अन्य खेती बाड़ी और किसानी से जुडी जानकारी जानने के लिए विजिट करे फार्मिंग एक्सपर्ट की इस वेबसाइट पर धन्यवाद जय जवान के किसान