धनिया के भाव में तेजी जारी देखे ताजा धनिया तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

नाम्स्कार किसान साथियो आज की इस पोस्ट में जानेगे धनिया तेजी मंदी रिपोर्ट 2023 और बाजार के बारे में फिलहाल धनिया का भाव क्या है , धनिया का भाव कब बढेगा 2023 , सभी प्रकार कि जानकारी आज की इस पोस्ट में दी गयी है

हाल में आई तेजी के बाद प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंड़ियों में धनिए की आवक सीमित बनी हुई है। इसके बाद लिवाली भी सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप आगामी समय में धनिया सीमित दायरे में ही घूमते रहने के आसार हैं।

आप सुधि पाठकों को समय-समय पर धनिए की तेजी-मंदी के सम्बन्ध में नवीनतम जानकारियां मिलती रहती हैं और आपको इससे लाभ भी होता है। अस्थाई ब्रेक के बाद देश कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है तथा कुछ में इसी सप्ताह सक्रिय होने का अनुमान है। हालांकि दक्षिण भारत में बीते जून महीने में सामान्य से करीब 35-40 प्रतिशत कम वर्षा होने के बाद पिछले दिनों अच्छी वर्षा होने की सूचनाएं मिली थी। यही वजह है कि वर्षा की कमी का प्रतिशत अब घटकर करीब 20-25 रह गया है।

धनिया तेजी मंदी रिपोर्ट 2023 : बारिश के कारण बनी तेजी

राजस्थान के भी कुछ क्षेत्रों में पूर्व में भारी वर्षा होने और बाढ़ आने के बाद मौसम करीब-करीब साफ बना हुआ है। इसके बाद भी स्टॉकिस्टों की धनिए में हल्की-फुल्की लिवाली देखी जा रही है। पिछले दिनों आई तेजी की वजह से इस प्रमुख किराना जिंस की आवक बढ़ने के बाद यह सीमित ही बनी हुई है। रामगंज मंडी में तीन हजार तथा बारां मंड़ी में भी करीब एक-डेढ़ बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली।

farmer news ; किसानो के चल रहे धरने के बिच सरकार ने किया 186 करोड़ रु का बिमा क्लेम जारी

News : अगले महीने 12 लाख परिवारों को गेंहू का राशन मिलने में हो सकती है परेशानी

सरसों बाजार 2023 : सरसों भाव में तेजी की उमीद ; त्यौहारी सीजन में तेल की मांग बढ़ने की संभावना

poly house subsidy 2023 ; किसानो को सरकार दे रही है 80% सब्सिडी ऐसे लेवे लाभ

मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आवक में सीमित ही बनी होने की सूचना मिली। यद्यपि पिछले दिनों ऐसी भी चर्चाएं सुनी जा रही थी कि इस बार राजस्थान में धनिए का उत्पादन पूर्वानुमान की तुलना में नीचा होगा परन्तु आवक के नवीनतम स्तर ने इस प्रकार की आशंकाओं को निराधार सिद्ध कर दिया है। इससे पूर्व गुजरात में धनिए की करीब पौने दोगुनी, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में भी ड्योढ़ी से करीब दोगुनी बुआई होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा था। धनिया के प्रमुख उत्पादक राज्यों में इस बार पर्याप्त मानसूनी वर्षा हुई है।

फ़िलहाल धनिया का भाव क्या है

आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के कारण बाद भी रामगंज तथा बारां जैसी मंड़ियों में धनिए की कीमत में तेजी आई है। स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से रामगंज मंडी में हाल ही में 200-500 रुपए तेज होने के बाद फिलहाल बादामी धनिया 6500/6700 रुपए तथा ईगल 6800/7000 प्रति क्विंटल के स्तर पर बना हुआ है।

इसके विपरीत बारां मंडी में धनिया बादामी 100 रुपए मंदा होकर फिलहाल 6400/6600 रुपए तथा ईगल 6700 / 6900 रुपए पर बना होने की जानकारी मिली। इससे पूर्व इसमें 400-500 रुपए की तेजी आई थी। इधर, राजधानी स्थित थोक किराना बाजार में धनिया बादामी हाल ही में 200-400 रुपए मंदा होकर फिलहाल 8300/8400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बना हुआ है।

इससे पूर्व इसमें 300-400 तेजी आई थी। मसाला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वित्त वर्ष 2023-24 के आरंभिक दो महीनों में देश से 290.45 करोड़ रुपए कीमत के 36,982 टन धनिए का निर्यात हुआ है। एक वर्ष पूर्व की आलोच्य अवधि में इसकी केवल 7812 टन मात्रा का निर्यात हुआ था और इससे 102.33 करोड़ रुपए की आय हुई थी।