Haryana weather forecast ; राज्य में फिर बदलेगा मौसम जाने कब होगी बारिश

Haryana weather forecast – मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव जारी है एक बार फिर से तापमान 39.0 के आसपास पहुंच गए हैं आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी से रुबरु होना पड़ रहा है।परन्तु जल्द ही एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा जिससे बढ़े हुए तापमान में गिरावट और आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठी मौसमी प्रणाली वेल मार्क लो प्रेशर एरिया ने मानसून गतिविधियों में जान डाल दी है हालांकि इस मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आंशिक असर ही देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके पर बादल वाही और तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वर्तमान परिदृश्य परिसंचरण तंत्र आज पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के ऊपर स्थित है। अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से यह मौसम प्रणाली और अधिक सशक्त बन गई है साथ ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है।

इनको भी पढ़े –

हरियाणा में आगामी मौसम ऐसा रहेगा Haryana weather forecast

हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर इस आगामी मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी 24 सितंबर को सक्रिय होने हरियाणा एनसीआर दिल्ली लगातार मौसम गतिशील बना रहेगा 21 -25 सितंबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।सितंबर के आखिरी सप्ताह में हरियाणा एनसीआर दिल्ली के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां रूक रूक कर जारी रहने तथा राज्य से मानसून की विदाई देरी से होने की प्रबल संभावना है।

यह भी जानें –

इसके अलावा अक्टूबर महिने पहले पखवाड़े में भी मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी।

पिछले तीन चार दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादल वाही और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही थी परन्तु आज एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है । हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है । अ

धिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान सामान्य से अधिक बनें हुए हैं। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 33.0डिग्री सेल्सियस से 38.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है सम्पूर्ण इलाके में एक ही दिन में तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान सामान्य से अधिक बनें हुए हैं। जबकि आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 37.0 डिग्री सेल्सियस और 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है एक ही दिन में दिन का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस उछाल ले गया है। साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 24.6 डिग्री सेल्सियस और 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि और दिन के तापमान सामान्य से अधिक बनें हुए हैं जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में आमजन को एक बार फिर से उमसभरी पसीने वाली गर्मी से रुबरु होना पड़ रहा है। परन्तु आने वाले तीन चार दिनों तक जिला महेंद्रगढ़ में मौसम गतिशील बना रहेगा और सम्पूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही और सिमित स्थानों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। जिसकी वजह से एक बार फिर से जिला महेंद्रगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज होगी और आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल