ऐसा रहेगा अगले 10 दिनों का मौसम :Agle 10 dino ka mausam

नमस्कार किसान साथियो आज की इस पोस्ट के अंदर हम जानेगे राजस्थान हरियाणा मध्य्रप्रदेश सहित देशभर के अंदर आज का मौसम (aaj ka mausam) , कल का मौसम , अगले 10 दिनों का मौसम सभी प्रकार की जानकारी आज की इस पोस्ट के अंदर प्रदान की गयी है .

उत्तर भारत पर मेहरबान होने वाला है मानसून, 2 दिन के अंदर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होगी जोरदार बारिश:
उत्तर भारत में 2 महीने की भीषण गर्मी के बाद मानसून 2024 सक्रिय होने जा रहा है। पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान समेत बुंदेलखंड में प्री-मानसून एक्टिविटी लगातार जारी है।
मध्य भारत पर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र के कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं का जोर उत्तर भारत में बढ़ रहा है। जो अपने साथ बारिश लेकर आ रही है।

फ़िलहाल मौसम प्रणाली – (masuam jaankaari)

  • मानसून की उत्तरी आगमन रेखा वर्तमान में वेरावल, राजपीपला, उज्जैन, विदिशा, सीधी, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़ और रक्सौल से गुजर रही है।
  • अगले 24 से 48 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और गुजरात के इलाकों में मानसून आगे बढ़ेगा।
  • 27 से 29 जून के बीच मानसून लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण राजस्थान, बुंदेलखंड और कच्छ के इलाकों में पहुंच सकता है।
  • गुजरात के आसपास के इलाकों में सक्रिय चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
  • दक्षिण पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से उत्तरी बंगाल तक एक ट्रफ बनी हुई है।

आज का मौसम पूर्वानुमान (aaj ka mausam)

कल लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड, चंडीगढ़, पूर्वी और दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, दक्षिणी राजस्थान, उत्तरी गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है।

यह भी पढ़े –

कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है। कल दक्षिण-पूर्वी पंजाब, दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और कच्छ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी संभव है।
दक्षिण गुजरात, मध्य गुजरात में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अगले 10 दिनों का मौसम ऐसा रह सकता है राजस्थान में (agle 10 dino ka mausam)

आगामी 10 दिनों के अंतराल में पूर्वी राजस्थान में 25 और 26 जून को बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इन दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 25-26 जून को आंधी और बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट आएगी। उसके बाद 28 जून से 4 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में सामान्य और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस समयावधि में प्रदेश के तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।