गेंहू की सरकारी खरीद का लक्ष्य और बढ़ सकता है देखे Wheat news today

Wheat news today -राज्यों के अनुमानित आंकड़ों के आधार पर बढ़ सकता है गेहूं की खरीद का लक्ष्य।_

हालांकि केन्द्र सरकार ने चालू वर्ष के दौरान 300-320 लाख टन के बीच गेहं की खरीद का आरंभिक लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन प्रमुख उत्पादक राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इस लक्ष्य में बढ़ोत्तरी की सकती है।

मोटे तौर पर गेहूं की खरीद का लक्ष्य 334 लाख टन नियत होने की संभावना है क्योंकि विभिन्न राज्यों ने केन्द्र को सूचना सौंपी है उसमें गेहूं की कुल खरीद 367 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन केन्द्र सरकार पिछले दो साल के कड़वे अनुभव को देखते हुए इस बार गेहूं की खरीद का व्यावहारिक लक्ष्य निर्धारित करना चाहेगी।Wheat news today

इसे भी पढ़े –

अनुमानित उत्पादन केंद्र द्वारा Wheat news today

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने 2023-24 के रबी सीजन में 1120.30 लाख टन गेहूं के रिकॉर्ड (Wheat news today) उत्पादन का अनुमान लगायर्या है जिसके तहत उत्तर प्रदेश 354.80 लाख टन, मध्य प्रदेश में 234.80 लाख टन, पंजाब में 161.30 लाख टन, हरियाणा में 112.10 लाख टन, राजस्थान में 104.20 लाख टन तथा बिहार में 63.30 लाख टन का उत्पादन शामिल है। शेष उत्पादन देश के अन्य राज्यों में होने की संभावना है।

पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष गेहूं का उत्पादन केवल महाराष्ट्र, राजस्थान एवं बिहार में घटने का अनुमान है जबकि अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों ने उत्पादन बढ़ने की सूचना केन्द्र को दी है। 2022-23 सीजन के दौरान सरकार ने 341.50 लाख टन गेहं की खरीद का लक्ष्य रखा था

जबकि वास्तविक खरीद 262 लाख टन तक पहुंच सकी। इसी तरह 2021-22 सीजन में 444 लाख टन के विशाल लक्ष्य की तुलना में सिर्फ 188 लाख टन गेहं खरीदा जा सका। गेहूं का थोक मंडी भाव 2275 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की तुलना में फिलहाल 80-150 रुपए प्रति क्विंटल ऊंचा चल रहा है।

किसान साथियो व्यापार अपनेर विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है .धनिया का भाव बढ़ा ,किसान साथियो रोजाना मंडी भाव ,  खेत खलिहान , मौसम जानकारी ,खेती बाड़ी समाचार ,मनोरंजन ,खबरे , खेल जगत , फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट उक्त सभी प्रकार की जानकारी जनन्ने के लिए विजिट करे farming xpert की इस वेबसाइट पर , सबसे पहले सबसे स्टिक जानकारी