RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान की एकता ने 10वीं में रच डाला इतिहास, 4 विषयों में मिले 100 में से 100 अंक , पिता चलाते है किराने की दुकान

RBSE 10th Result 2024  : एकता ने राजस्थान 10वीं बोर्ड में 99.33 प्रतिशत अंक लाकर अपनी योग्यता साबित की है। एकता ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई का सबसे बड़ा हाथ है। पत्रिका डिजिटल से बातचीत में एकता खरोलिया ने बताया कि स्कूल के अलावा भी वह नियमित पढ़ाई करती थी। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

दो साल पहले ही कुछ कमाल करने की ठान ली थी RBSE 10th Result 2024

एकता ने बताया कि जब वह 8वीं में पढ़ती थी, तब खैरथल की रिया गुप्ता ने 10वीं में 98.83 प्रतिशत अंक लाकर राजस्थान टॉप किया था। तभी मैंने तय कर लिया था कि रिया की तरह मैं भी 10वीं में अच्छे अंक लाऊंगी। इसके बाद जब 10वीं में आई तो नियमित पढ़ाई की।

डॉक्टर बनना चाहती है एकता

स्कूल के अलावा वह घर पर भी रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। अगर किसी दिन समय कम मिलता तो अगले दिन थोड़ा ज्यादा पढ़ाई कर लेती थी। पढ़ाई के साथ-साथ एकता को पर्यावरण से भी प्यार है। उसे पेड़-पौधे लगाना और वन्यजीवों को देखना पसंद है। वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है।

पिता चलाते हैं किराना दुकान

खैरथल निवासी एकता ने बताया कि उसके पिता अजय प्रजापत खुशखेड़ा में किराना दुकान चलाते हैं। पहले वह गुड़गांव में एक कंपनी में काम करते थे। लेकिन, बच्चों की देखभाल के लिए वह यहां रहने लगे। मां सीमा रानी एक एनजीओ में काम करती हैं। उनका एक छोटा भाई है और वह घर में सबसे बड़ी हैं।

इसे भी जाने –

मार्कशीट देख चौंक जाएंगे (RBSE 10th Result 2024)

10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद एकता प्रजापत की मार्कशीट सामने आई है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। एकता को अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक मिले हैं। वहीं, हिंदी और सामाजिक विज्ञान में उसे 100 में से 98 अंक मिले हैं। निजी स्कूल के संचालक आजाद चौधरी ने बताया कि इस बार उनके स्कूल के 9 बच्चों को 98 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं।