सरसों खल का भाव : सरसों खल की कीमतों में आई गिरावट देखे सरसों खल का बाजार  

सरसों खल का भाव – भविष्य में भी इसमें तेजी की उम्मीद कम है। समय-समय पर सरसों खल की तेजी मंदी के बारे में खबरें पढ़ने को मिलती रहती है। इसी तारतम्य में ताजा सर्वे के अनुसार पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से एक माह के दौरान सरसों खल के भाव ऊपरी 150 रुपए घटकर 2450/2650 रूपए प्रति क्विंटल रह गए।

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे         

सरसों खल के भाव में आई गिरावट (सरसों खल का भाव )

हालांकि उक्त अवधि के दौरान सरसों के भाव 100 रूपये बढ़कर 5250/5300 रूपये प्रति क्विंटन पर मजबूत रहे। मांग कमजोर होने से बठिंडा मंडी में भी सरसों खल के भाव 100 रूपये घटकर 2700/2750 रूपए प्रति क्विंटल रह गई। हापुड़ में इसके भाव 100 रुपए घटकर 3000/3100 रूपए प्रति कुंटल रह गए । देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 14 लाख बोरी के लगभग दैनिक की हो रही है।

मांग कमजोर होने से अलवर, गंगानगर, भरतपुर मंडी में सरसों खल 2500/2525 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। सरसों का उत्पादन मुख्यतः राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड इत्यादि राज्यों में होता है। चालू सीजन के दौरान सरसों की बिजाई अधिक होने के कारण का उत्पादन 123 लाख टन के लगभग होने की अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों मध्य प्रदेश व राजस्थान में वर्षा व ओला पड़ गया है

और अधिक आ सकती है गिरावट सरसों खल में

 जिसके कारण को क्षेत्र में सरसों की फसल प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी, लेकिन 17-18 मार्च को संपन्न हुए रवि सेमिनार में सरसों का उत्पादन 123 लाख टन होने का लगाया गया है। गत बर्ष से तुलना में अधिक है। पशु आहार में उपयोग होने वाले बाजरा, चना छिलका व चना चूरी, अरहर चूरी में मजबूती का रुख बना हुआ है। पशु आहार वालों के अलावा सॉल्वेंट प्लांटों की मांग बराबर बनी हुई है। नये सीजन को देखते हुए आने वाले समय में सरसों खल की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। आवक का दबाव बढ़ने से 200 रूपये की और गिरावट आ सकती है।

अस्वीकरण – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है  ,किसान साथियो रोजाना मंडी भाव ,  खेत खलिहान , मौसम जानकारी ,खेती बाड़ी समाचार ,मनोरंजन ,खबरे , खेल जगत , फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट उक्त सभी प्रकार की जानकारी जानने  के लिए विजिट करे farming xpert की इस वेबसाइट पर , सबसे पहले सबसे स्टिक जानकारी