Paddy Import 2024 : इंडोनेशिया खरीदेगा 3 लाख टन चावल (धान)

New Delhi 5 march Paddy Import 2024। इंडोनेशिया की सरकारी खरीद एजेंसी, बुलॉग, द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय टैंडर के माध्यम से करीब 3 लाख टन चावल की खरीद किए जाने की चर्चा चल रही है। यह जानकारी यूरोपीय कारोबारियों ने दी।

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

उन्होंने आगे बताया कि खरीद की सही-सही मात्रा अभी स्पष्टां नहीं है लेकिन अधिकतर कारोबारियों का मानना है कि इंडोनेशिया ने करीब 3 लाख टन चावल खरीदा है। कुछ कारोबारियों ने तो यह खरीद 3.07 लाख टन होने की भी संभावना जताई है।


यूरोप के कारोबारियों ने कहा कि इंडोनेशिया ने अपनी नवीनतम खरीद की अधिकतर मात्रा थाईलैंड और कुछ मात्रा की खरीद पाकिस्तान से की होगी। उन्होंने अनुमान जताया है कि कॉस्ट एंड फ्रैट (सी एंड एफ) आधार पर इसकी न्यूनतम खरीद कीमत 624 डॉलर पर थाईलैंड से खरीद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इसकी शिपमेंट 30 अप्रैल तक पहुंचने की चर्चा चल रही है क्योंकि इंडोनेशिया चावल की आपूर्ति को बढ़ाने तथा कीमतों को नियंत्रण में लाने के प्रयासों में जुटा हुआ है।

इंडोनेशिया में उत्पादन में गिरावट की आशंका

ज्ञातव्य है कि चावल इंडोनेशिया की करीब 27 करोड़ आबादी का एक प्रमुख खाद्यान्न है। पिछले एक वर्ष के दौरान इसकी कीमत में 16 प्रतिशत से भी अधिक की तेजी आ चुकी है क्योंकि अलनीनो मौसमी चक्र की वजह से एशिया के एक बड़े हिस्से में वर्षा में कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप चावल का उत्पादन घटने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कारोबारियों ने यह भी बताया कि इंडोनेशिया ने करीब 30 हजार टन मात्रा के 10 लॉट में खरीद (Paddy Import 2024) की है लेकिन लॉट की सही-सही मात्रा के बारे में कोई नहीं जानता है

किसान साथियो व्यापार अपनेर विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है . किसान साथियो रोजाना मंडी भाव ,  खेत खलिहान , मौसम जानकारी ,खेती बाड़ी समाचार ,मनोरंजन ,खबरे , खेल जगत , फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट उक्त सभी प्रकार की जानकारी जनन्ने के लिए विजिट करे farming xpert की इस वेबसाइट पर , सबसे पहले सबसे स्टिक जानकारी