T20 World Cup में सिर्फ 1 भारतीय ने लगाया है शतक, नाम सुनकर चौंक जाएंगे, कौन सी टीम लिस्ट में सबसे आगे

T20 World Cup  – नई दिल्ली। ICC T20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। अगले हफ्ते से इस मेगा ICC टूर्नामेंट का रोमांच हर किसी के सिर चढ़कर बोलेगा। यह टूर्नामेंट 1 से 29 जून के बीच अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेला जाना है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 11 शतक लग चुके हैं। इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम शामिल है।

T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और भारत ने इसे जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था। इस फास्ट फॉर्मेट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले ही सीजन में शतक देखने को मिला था। टूर्नामेंट में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। दूसरा शतक साल 2010 में आया था जो किसी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से निकला था। इस सीजन में दो शतक लगे और दोनों ही एशियाई बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं।

किस भारतीय ने लगाया T20 वर्ल्ड कप शतक (T20 World Cup)

भारत की तरफ से अब तक T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 1 शतक लगा है। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने यह कारनामा किया था। 2010 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से कोई भी भारतीय यह कारनामा नहीं कर पाया है। इस सीजन में टीम इंडिया के धुरंधर इस रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े –

T20 वर्ल्ड कप में शतक

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद सुरेश रैना और फिर श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने ने T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने 2012 में शतक लगाया था। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 2014 में यह कारनामा किया था। पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने इसी साल शतक लगाया था। 2016 में बांग्लादेश के तमीम इकबाल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने शतक लगाया था। 2012 में इंग्लैंड के जोस बटलर ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। 2022 में दक्षिण अफ्रीका के रिले रूसो और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप ने टी20 विश्व कप में शतक बनाए।