तेल मिलों की खरीद बनी रहने से सरसों की कीमतें दूसरे दिन तेज, दैनिक आवकों में बढ़ोतरी sarson rates today 2024

sarson rates today 2024 -नई दिल्ली। तेल मिलों की खरीद बनी रहने से घरेलू बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सरसों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये की तेजी आकर दाम 5,525 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 14 लाख बोरियों की हुई। विश्व बाजार में खाद्वय तेलों की कीमतों में तेजी का रुख रहा।

मलेशियाई पाम तेल के भाव में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, वहीं शिकागो में सोया तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी। जानकारों के अनुसार विश्व बाजार में खाद्वय तेलों में तेजी आने का अनुमान है। घरेलू बाजार में सरसों तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई, जबकि इस दौरान सरसों खल के भाव में हल्का सुधार आया।

आवक में बढ़त लेकिन बाजार गर्म

उत्पादक मंडियों में बुधवार को सरसों की दैनिक आवकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्पादक राज्यों में मौसम साफ है, इसलिए सरसों की दैनिक आवकों का दबाव अभी बना रहेगा। चालू रबी में सरसों का उत्पादन अनुमान ज्यादा है तथा किसान माल नहीं रोक रहे हैं।

इसे भी पढ़े –

दैनिक आवकों का देखते हुए तेल मिलें भी केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं। खपत का सीजन होने के कारण सरसों तेल में मांग अभी बनी रहेगी तथा आयातित खाद्वय तेलों में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सरसों (sarson rates today 2024) एवं तेल की कीमतों में सुधार आने की उम्मीद है। बुधवार को पाम तेल की कीमतें एक साल से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि अन्य खाद्य तेलों में मजबूती आने के साथ ही क्रूड तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने बाजार को सहारा दिया।

विदेशी बाजारों में आई तेजी का असर

बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (बीएमडी) पर मई डिलीवरी वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतें 67 रिंगिट यानी की 1.62 फीसदी तेज होकर 4,186 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुई। इसके दाम 9 मार्च, 2023 के बाद से उच्चतम स्तर पर बंद हुए है। इस दौरान शिकागो में सीबीओटी सोया तेल की कीमतें 0.5 फीसदी कमजोर हुई। डालियान के सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध में 0.6 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि इसके पाम तेल वायदा अनुबंध में 1.02 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मलेशियाई रिंगिट डॉलर के मुकाबले 0.24 फीसदी कमजोर हो गया, जिससे आयातकों के लिए पाम तेल उत्पादों के आयात पड़ते महंगे हुए हैं।


मलेशियाई पाम ऑयल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने के अंत में पाम उत्पादों का स्टॉक जनवरी की समान अवधि की तुलना में 5 फीसदी गिरकर 1.92 मिलियन टन रह गया, क्रूड पाम तेल का उत्पादन 10.18 फीसदी घटकर 1.26 मिलियन टन रह गया, जबकि निर्यात में 24.75 फीसदी की गिरावट आई।

सरसों का भाव और सरसों की कुल आवक sarson rates today 2024

जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी और एक्सपेलर की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। कच्ची घानी सरसों तेल के भाव 6 रुपये तेज होकर दाम 1,038 रुपये प्रति 10 किलो हो गए, जबकि सरसों एक्सपेलर तेल के दाम भी 6 बढ़कर भाव 1,028 रुपये प्रति 10 किलो हो गए।

जयपुर में बुधवार को सरसों खल की कीमतें पांच रुपये बढ़कर 2,485 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 14 लाख बोरियों की हुई, जबकि पिछले कारोबारी दिवस में आवक 13 लाख बोरियों की ही हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में नई सरसों की 7.25 लाख बोरी, जबकि मध्य प्रदेश की मंडियों में 1.75 लाख बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 1.75 लाख बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 75 हजार बोरी तथा गुजरात में 65 हजार बोरी, एवं अन्य राज्यों की मंडियों में 1.85 लाख बोरियों की आवक हुई।

किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है  ,किसान साथियो रोजाना मंडी भाव ,  खेत खलिहान , मौसम जानकारी ,खेती बाड़ी समाचार ,मनोरंजन ,खबरे , खेल जगत , फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट उक्त सभी प्रकार की जानकारी जानने  के लिए विजिट करे farming xpert की इस वेबसाइट पर , सबसे पहले सबसे स्टिक जानकारी