100 साल बाद फिर लग रहा इस होली पर चंद्रग्रहण, इस राशि के लोगो को मिलेगी अपार सफलता

इस बार होली पर 100 साल बाद एक अजीब संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है और रंगोत्सव 25 को मनाया जाएगा. पंचांग की गणना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 25 तारीख को दिन में चंद्र ग्रहण लगेगा. ज्योतिषीय गणना से पता चलता है कि वर्ष 1924 में भी होली के दिन चंद्र ग्रहण लगा था।

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

हालांकि, फर्क सिर्फ इतना है कि उस समय चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई दिया था और इस बार 25 मार्च का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। उस समय पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था लेकिन इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा सिंह राशि में होगा जबकि राहु और सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार यह ग्रहण मिथुन सहित 5 राशियों के लिए लाभकारी परिणाम देगा। होली के बाद इन राशियों के जीवन का सुनहरा दौर शुरू हो जाएगा और करियर और बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

ये भी पढ़े:

मेष राशि

होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ प्रभाव वाला माना जा रहा है। करियर और बिजनेस में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके जीवन में सुविधाएं बढ़ेंगी और आप व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। इस बीच आपकी योजनाओं को गति मिलेगी और व्यापार में धन का निवेश बढ़ने से आपको लाभ होगा। कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने से आप अपने कुछ रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और पैतृक संपत्ति के मामले में भी काफी लाभ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण आपको करियर और बिजनेस के मामले में बहुत आगे ले जाएगा। आपके धन में वृद्धि होगी और व्यापार संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आप अपने करियर को लेकर जो भी फैसला लेंगे, उससे आपको फायदा होगा। माना जाता है कि होली पर लगने वाला ग्रहण आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। इस अवधि में आप अपने व्यापार में भी अच्छी आय अर्जित करने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़े:

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस अवधि में आपको वाहन का सुख मिल सकता है और आप किसी संपत्ति से जुड़ा सौदा कर सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके प्रमोशन की खबर आ सकती है। आपको अपने करियर से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। इस दौरान आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आप ढेर सारा पैसा भी बचाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण आपके जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपको वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी और आपके धन में वृद्धि होगी। नौकरी के मामले में आपको कहीं से काम की जानकारी मिल सकती है। आपको आपकी पसंद की किसी भी जगह पर काम करने के लिए भेजा जा सकता है और आपके जीवन में प्रगति होने की संभावना है। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उनका काम आगे बढ़ेगा और मुनाफा कमाएंगे। आपको हर मामले में जीवनसाथी और बच्चों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़े:

कुंभ राशि

होली पर चंद्र ग्रहण के बाद कुंभ राशि वालों के जीवन में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आपको रोजगार में नए अवसर मिलेंगे और आपके व्यक्तित्व में काफी निखार आएगा। जो लोग साझेदारी में अपना व्यापार करते हैं उन्हें लाभ होगा। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। आप अपने करियर में ऊंची छलांग लगाएंगे। जो लोग अब तक आपके विरोधी थे वे भी आपसे मित्रता करने के बारे में सोचने लगेंगे।