जाने सोयाबीन में और तेजी आएगी या मंदी : सोया तेजी मंदी रिपोर्ट 2024

सोया तेजी मंदी रिपोर्ट – आपूर्ति कमजोर होने से हाल ही में सोया रिफाइंड के भाव 800 रूपए प्रति क्विंटल बढ गए। भविष्य में भी इसमें और अधिक तेजी की संभावना नहीं है।

समय-समय पर सोया तेल की तेजी मंदी के बारे में खबरें पढ़ने को मिलती रहती है इसी तारीख में ताजा सर्वे के अनुसार फरवरी माह के दौरान देश में सोया तेल का आयात घट गया।

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे                  

सोया तेल में आई गिरावट : सोया तेजी मंदी रिपोर्ट

सोया तेल का आयात घटने एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों में तेजी का रुख होने के साथ-साथ आपूर्ति कमजोर होने से एक माह के दौरान सोया तेल के भाव 800 रूपए बढकर 10800 रूपए प्रति कुंतल हो गए। सोयाबीन तेल के भाव टीनों में 1650/1750 रूपये बोले गए।

बिकवाली कमजोर होने से महाराष्ट्र की मंडियों में सोया रिफाइंड के भाव 800 रूपये बढकर 9800 रूपए प्रति कुंटल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियो में भी सोया तेल रिफाइंड के भाव भी बिकवाली घटने से 800 रूपये बढकर 9800/9900 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में सोयाबीन रिफाइंड के भाव 800 रूपये बढकर 9800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान वैश्विक बाजारों में सट्टेबाजी बढ़ने के कारण सोया तेल की कीमतों में तेजी का दौर जारी रहा।

सोयाबीन के रेट में और अधिक तेजी मुश्किल

वर्तमान में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान की मंडियों सोयाबीन की आवाक 2.50 लाख बोरी के लगभग दैनिक हो रही है मंडियों में सोयाबीन के भाव लूज में 4600/4650 रूपए तथा प्लांट डिलीवरी 4650/4750 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सरसों का नया सीजन शुरू हो गया है। हाल ही में आई तेजी को देखते हुए भविष्य में सोया तेल की कीमतों में और अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है  ,किसान साथियो रोजाना मंडी भाव ,  खेत खलिहान , मौसम जानकारी ,खेती बाड़ी समाचार ,मनोरंजन ,खबरे , खेल जगत , फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट उक्त सभी प्रकार की जानकारी जानने  के लिए विजिट करे farming xpert की इस वेबसाइट पर , सबसे पहले सबसे स्टिक जानकारी