हरियाणा मौसम अपडेट ; क्या इस सप्ताह बारिश से लौटेगी रौनक Mausam update

हरियाणा मौसम अपडेट किसान साथियों पिछले काफी समय से उतरी भारत के अंदर मौसम के अंदर बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी प्रकार का साइक्लोन और नया लो प्रेशर एरिया नहीं बना । जिसके कारण प्रदेश के अंदर बारिश की बूंद तक नहीं गिरी। मानसुन वापसी के समय बारिश का ना होना बड़ा चिंतनीय विषय बना है । क्योंकि किसानों की फसल अब अपने पीक पर है उन्हे पानी की आवश्यकता इस समय यानी अगस्त में सर्वाधिक पड़ती हैं। लेकिन बारिश ना होने के कारण किसानों में निराशा बनी हुई है ।

ग्वार में आज फिर बूम बूम ; भावों ने पकड़ी रफ़्तार Guar bhav me teji

कपास की बिजाई पिछड़ी क्या पड़ेगा कपास के भावो पर असर

राजस्थान मौसम अपडेट: क्या इस सप्ताह होगी बारिश /बरसेंगे राजस्थान में मेघ

फिल्हाल मौसम प्रणाली हरियाणा ; हरियाणा मौसम अपडेट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 18 अगस्त,2023 :मौसम :- मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर सामान्य स्तिथि के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बने रहने से राज्य में मानसून बारिश की गतिविधियों में दो सप्ताह से अधिक समय से कमी आई हुई है जिसे मानसून ब्रेक भी कह सकते है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून के प्रवेश से लेकर 18 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य में 351.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (298.2 मिलीमीटर) से अब तक 18% ज्यादा हुई है। मौसम पूर्वानुमान: मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्तिथि से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बना हुआ है।

ऐसा रहेगा कल और आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से कल 19 अगस्त से हवाओं में बदलाव की संभावना है जो पश्चिमी से पुरवाई नमी वाली हवाओं के प्रभाव से से हरियाणा राज्य में 19 अगस्त रात्रि से 22 अगस्त के दौरान मौसम परिवर्तनशील तथा उत्तरी जिलों (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। हरियाणा मौसम अपडेट

दक्षिणपश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत) में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में आंशिक बादलवाई व बीच बीच में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

किसान साथियों उक्त जानकारी कृषि मौसम विज्ञान विभागचौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा प्रदान की गई है ।