Sarso News:1237 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई यहाँ पर

हिसार. किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरसों की खरीद के लिए नई अनाज मंडी का दौरा किया. गुरुवार को अनाज मंडी में 1298 क्विंटल सरसों पहुंची। इस दौरान 1237 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई। जबकि निजी एजेंसियों ने 140 क्विंटल सरसों की खरीद की, जो 4200 से 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई।

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

किसानों का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंडी आए किसानों से मिला और मंडी प्रशासन व हैफेड के उच्च अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। प्रशासन नमी को कारण बताकर सरसों की खरीद नहीं कर रहा है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से अपने उपकरणों से परीक्षण कराया तो किसानों द्वारा उत्पादित सरसों मापदंडों के अनुरूप सही पाई गई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में और आज तक जितनी भी सरसों मंडी में आई है, उसकी पूरी खरीद की जाएगी। एक किसान की 25 क्विंटल सरसों 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी जाएगी।

ये भी पढ़े: