Wheat MSP Price 2024-25 : खुशखबरी गेंहू के किसानो को मिलेगा अब बोनस देखे सम्पूर्ण जानकारी कितना और कब

Wheat MSP Price 2024-25: राजस्थान सरकार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा RMS 2024-25 के दौरान गेहूं खरीद का कार्य समस्त राजस्थान में दिनांक 10.03.2024 से 30.06.2024 तक किये जाने का निर्णय लिया गया है।

सरकार के द्वारा किसानों से हर वर्ष गेहूं की सरकारी खरीद की जाती है। जिसके लिए किसानों को हर साल अपनी फसल का पंजीकरण करवाना होता है। रबी विपणन सीजन आरएमएस RMS 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूँ क्रय हेतु राजस्थान प्रदेश में निम्नानसार दिशा नि्देशजारी किये गए हैं।

गेहूं पर 125 रुपए बोनस दिया जाएगा । Wheat MSP Price 2024-25

यह भी जाने –

भारत सरकार के द्वारा आरएमएस (RMS 2024-25) हेतु गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा किसानों को राजस्थान कृषक समर्थन योजना अन्तर्गत गेहूं Wheat MSP Price 2024-25 न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर 125 रूपए प्रति क्विंटल बोनस घोषित किया गया है।

किसानों को गेहूं का मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा

आपको बता दें कि खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराकर क्रय एजेंसियों के माध्यम से गेहूं बेचने वाले पंजीकृत किसानों को उनकी उपज का मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उनके जनाधार से जुड़े बैंक खातों में मिलेगा.

इसे भी देखे –

राजस्थान राज्य सरकार आरएमएस 2024-25 के दौरान गेहूं खरीद समर्थन मूल्य पर कार्य 10 मार्च 2024 से 30 जून 2024 तक किया जायेगा।

पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट

गेहूं की समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए राजस्थान प्रदेश के किसान दिनांक 20.01.2024 से 25.06.2024 तक प्रातः 07 बजे से सांय 07 बजे तक गेहूं की फसल का पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://mspproc.rajasthan.gov.in/ पर पंजीयन करवा सकते है ।

इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पंजीकरण एवं खरीद सम्बन्धी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नं 18001806030 जल्द से जल्द समाधान हो इसीलिए जारी किया गया है

क्रय केंद्र कुल 470 स्थापित

सरकार के द्वारा Wheat MSP Price 2024-25 से गेहूँ खरीद कार्य हेतु (RAS) आरएमएस 2024-25 के दौरान राज्य में क्रय केंद्र कुल 470 स्थापित किया गया है । राज्य में क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य विभाग की वेबसाइट (https://food.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध है।