बीमा अपडेट: जिले के 72 गाँवों का फसल बीमा क्लेम 105 करोड़ रूपये जारी

फसल खराबे के बकाया फसल बीमा क्लेम को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने डीसी प्रदीप दहिया के साथ बैठक की. इस दौरान हिसार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि 72 गांवों में से 90 फीसदी गांवों में फसल बीमा क्लेम की राशि जमा हो चुकी है. जिसमें लगभग 105 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिन गांवों के बकाएदार किसानों की जानकारी नोट करवा लें, बाकी बचे किसानों का पैसा तुरंत उनके खाते में जमा करा दिया जाएगा।

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2022 खरीफ के फसल मुआवजे के 47 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए है जो 20 दिन में किसानों के खातों में जमा कर दिए जाएंगे. वर्ष 2022 से सीएससी से 39 हजार बीमा क्लेम पॉलिसियां खारिज कर दी गईं। इसके बाद लगभग सभी को अनुमति मिल गयी. अब करीब 8 हजार पॉलिसियां बची हैं। इसे ठीक कर यह राशि भी जल्द जमा करा दी जायेगी. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि 2023 में मुआवजा पोर्टल पर दर्ज नुकसान का पैसा जल्द ही किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़े: