Bank Holidays In January : जनवरी 2024 में 16 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करें नई लिस्ट

Farming Expert, New Delhi : कुछ दिनों बाद जनवरी का महीना शुरू हो जाएगा. भारत में बैंक अगले महीने 16 दिन बंद रहेंगे। जिन लोगों को बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम हैं उन्हें छुट्टियों की तारीखों का ध्यान रखना चाहिए. हालाँकि, ये छुट्टियाँ केवल शाखाओं तक ही सीमित रहेंगी

बाकी आप अपना बहुत सारा काम मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं के जरिए भी कर पाएंगे।

भारत में प्रमुख बैंक छुट्टियों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, बैंक विशिष्ट धार्मिक त्योहारों, जैसे दिवाली, दशहरा, ईद, गणेश चतुर्थी, बुद्ध पूर्णिमा और अन्य पर बंद रहते हैं। लेकिन इन त्योहारों की तारीखें हर साल बदलती रहती हैं।

जनवरी 2024 में बैंकों की छुट्टियां

01 जनवरी (सोमवार)- नये साल का दिन
07 जनवरी (रविवार)
11 जनवरी (गुरुवार) – मिशनरी दिवस (मिजोरम)
12 जनवरी (शुक्रवार) – स्वामी विवेकानन्द जयंती (पश्चिम बंगाल)
13 जनवरी (शनिवार)- दूसरा शनिवार
14 जनवरी (रविवार)
15 जनवरी (सोमवार) – पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश)
16 जनवरी (मंगलवार) – टुसू पूजा (पश्चिम बंगाल और असम)
17 जनवरी (बुधवार)- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
21 जनवरी (रविवार)
23 जनवरी (मंगलवार)-नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी (गुरुवार) – राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश)
26 जनवरी (शुक्रवार)- गणतंत्र दिवस
27 जनवरी (शनिवार) – चौथा शनिवार
28 जनवरी (रविवार)
31 जनवरी (बुधवार): मी-डैम-मी-फी (असम)

आपको बता दें कि ऊपर दी गई लिस्ट में साफ लिखा है कि किस दिन, क्यों और किस राज्य में छुट्टी है। राज्यों के अनुसार और वहां के त्योहारों के मौके पर छुट्टियां अलग-अलग दिन और विशिष्ट भी हो सकती हैं।