फसलो में नुकसान का बकाया 83 करोड़ रूपये मुआवजा हुआ जारी, इन 52 जिलो के किसानो को मिलेगा मुआवजा

वर्ष 2021 से 2022 एवं 2022-23 के दौरान जिन किसानों को फसल क्षति मुआवजा राशि राज्य सरकार द्वारा दस्तावेज त्रुटियों के कारण जारी नहीं की जा सकी है। अब इनके लिए 83,13,46,875 रुपये की धनराशि जारी की गई है। किसानों को उनकी फसलों में प्राकृतिक नुकसान के लिए मुआवजा राशि जारी कर बड़ी राहत दी जा रही है। इस साल भी ओलावृष्टि से प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

सरकार ने सर्वे कर बुधवार को 6 जिलों के किसानों को 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जारी कर दी है. इनमें चंदौली, प्रयागराज, कानपुर देहात, हमीरपुर, सहारनपुर जिले शामिल हैं। जनवरी से फरवरी माह के दौरान भारी ओलावृष्टि के कारण इन जिलों के किसानों को उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ। जिसके चलते इन जिलों में फसल मुआवजा राशि तत्काल प्रभाव से जारी कर दी गई है.

2021 से 23 तक दोबारा सर्वे

वर्ष 2021 से 2023 के दौरान किसानों को फसल मुआवजा राशि जारी की गई। जिसमें कुछ किसानों को राशि नहीं मिल पाई। कुछ त्रुटियों एवं तकनीकी कारणों से दोबारा सर्वे कराया गया और वंचित किसानों को राशि जारी की जा रही है। पिछले दो वित्तीय वर्षों में अब तक छूटे हुए किसानों को 83 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

ये भी पढ़े: गेहूं पैदावार का पिछड़ता रकबा बना चिंता का विषय

फसल मुआवजा: फसलो में नुकसान का 23 करोड़ रूपये हुए मंजूर, इन किसानो को मिलेगा मुआवजा

इन कारणों से नहीं मिला मुआवजा

किसानों को खेती में होने वाले प्राकृतिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकार सर्वे कराकर मुआवजा राशि जारी करती है। लेकिन बड़ी संख्या में डाटा फीडिंग के कारण सूचना त्रुटि के कारण किसानों को राशि जारी नहीं हो पाती है। ऐसे में उनका दोबारा सत्यापन किया जाता है. और इसके बाद मुआवजा राशि जारी की जाती है. त्रुटि में बैंक खाता संख्या, आधार संख्या और कई अन्य त्रुटियां शामिल हो सकती हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान सही डाटा न होने के कारण कई बार किसानों को मुआवजा राशि जारी नहीं हो पाती है। ऐसे में दोबारा डेटा सही करने के बाद इन किसानों को रकम जारी की जाती है. जिन जिलों में त्रुटियों के कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिला। अब उन्हें मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया चल रही है.

ये भी पढ़े: