हरियाणा कृषि विश्वविधालय में कृषि मेला 2023 इस तारीख से होगा शुरू ,मेले में होंगे यह कार्यक्रम

कृषि मेला 2023 – नमस्कार किसान साथियो हरियाणा के अंदर कृषि मेले को लेकर काफी रूचि किसानो के अंदर देखने को मिल रही है। ईस बिच काफी लम्बे समय के बाद हरियाणा कृषि विश्वविधालय चौधरी चरण सिंह के द्वारा दिनाक जारी कर दी गयि है। आज की इस पोस्ट के अंदर हरियाणा के अंदर मेला कब लगेगा , कितने दिन रहेगा , मेले में क्या क्या कार्यक्रम होंगे सभी चर्चा की गयी है ।

हकृवि में तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला 8 अक्तूबर से शुरू

– किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों व श्रीअन्न के उत्पादों को जानने का मिलेगा अवसर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 8 से 10 अक्तूबर तक हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मेले का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के साथ मिलकर किया जाएगा। उन्होंने बताया मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्रीअन्न की खेती के बारे में सभी जानकारियां दी जाएंगी।

कुलपति के अनुसार मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। इस मेले के दौरान हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े –

मेले में शामिल किये गए है विभिन कार्यक्रम

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के कृषि मेला ग्राउंड, गेट न. 3 के सामने लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई खरीफ फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर फसल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसानों की कृषि तथा गृह-विज्ञान संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रश्रोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा दी जाएगी।

इनको भी जाने –

सह-निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि कृषि मेला 2023 में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग की जाएगी। यह बुकिंग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा एवं चैम्बर ऑफ इंडियन इंडस्ट्रिज द्वारा की जाएगी। किसानों के मनोरंजन के लिए तीनों दिन हरियाणावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।