Chana mandi rates : नमस्कार किसान साथियो फार्मिंग एक्सपर्ट की वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है .किसान साथियो सरकार अब चना की खरीद करेगी बाजार से वो भी 6760 रु प्रति क्विंटल में .चना का बाजार आज की इस पोस्ट के अंदर प्रदान की गयी है
पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार दिल्ली राजस्थान जयपुर 7350/75 रुपये पर खुला था। और शनिवार शाम चना 7125/50 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान चना दाल बेसन में मांग न रहने से -225 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुआ, मुनाफावसूली के चलते चना बाजार में गिरावट का रुख दर्ज किया गया।
मई माह में चना के दाम 15% से अधिक बढ़ने के बाद मुनाफावसूली।
चना में जोरदार उछाल के बाद सरकार दखल के अफवाह से मुनाफावसूली।
चना जिस रफ़्तार से बढ़ा लेकिन चना दाल के दाम और मांग वैसे नहीं थी जिसके कारण ऊपर दबाव बना।
चना भाव में तेजी के कारण रहे , Chana mandi rates
(1) कमजोर उत्पादन (2) स्टॉकिस्ट की मजबूत खरीदी (3) बाजार भाव से सरकारी खरीदी की घोषणा (4) भारत दाल आबंटन बंद होना।
चना के दाम पहले फंडामेंटल और मांग के आधार पर बढ़े लेकिन आखरी 400-500 तेजी सट्टात्मक गतिविधि अधिक नजर आ रही थी।
चना में दिया गया 7400-7500 का लक्ष्य प्राप्त होने के बाद मुनाफावसूली देखी जा रही है।
हमारा मानना है की दिल्ली चना 7000-7400 की रेंज में रहने की संभावना अधिक
सरकार ने चना की तेजी और मांग की पूर्ति के मटर आयात खोला ही था चना आयात शुल्क मुक्त कर दिया।
सरकार को चना उत्पादन कम होने का अनुमान है इसलिए मटर और चना आयात खोला है।
यदि चना में एकतरफा तेजी आती है तो सरकार बाजार में दखल दे सकती इसकी संभावना अधिक है।
इसे भी जाने –
- जीरा बाज़ार भाव रिपोर्ट : जीरे के निर्यात आवक में आई कमी विदेशी उत्पादन के चलते बाजार में मंदी देखे जीरा में तेजी कब आएगी 2024
- sarso bazar bhav : तूफानी तेजी के बाद सरसों के अंदर आई मंदी देखे आज का सरसों का बाजार
- wheat rate 1 june 2024 : गेंहू के भावो में आई नरमी देखे आज का गेंहू का बाजार
चना भाव भविष्य 2024 ?
चना में मुनाफावसूली करना बेहतर और गिरावट पर खरीदी का अवसर देखना चाहिए
चना का फंडामेंटल मजबूत है; लेकिन सरकारी दखल की संभावना से चाल सिमित रह सकती है।
देश में चना की मांग मुख्य तौर पर मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से हो रही।
जून के बाद से चना की कमी देखने को मिल सकता है जो बाजार को मजबूती प्रदान कर सकता है।
हमारा मानना है की दिल्ली चना जब तक 7000 के ऊपर ट्रेंड मजबूत।
7400-7500 का रेजिस्टेंस टूटने पर ही 8000 तक का रेजिस्टेंस प्राप्त हो सकता है।
अगले सप्ताह दिल्ली चना 7100-7300 की रेंज में रहने की संभावना अधिक है
किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचना है धन्यवाद जय जवान जय किसान