Wheat News : गेंहू की सरकारी खरीद को लेकर सरकार टेंशन में ,अब तक इतनी ही हो पाई है खरीद

देश एवं प्रदेश में इस वर्ष गेंहू की सरकारी खरीद मंद गति से चल रही है। यदि यही रफ्तार रही तो विपणन वर्ष 2024-25 में खरीदी लगभग आधी रह जाएगी, क्योंकि केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश को लगभग 100 लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य दिया है और 30 अप्रैल तक मात्र 36 लाख टन की खरीदी हो पायी है।

जबकि गत वर्ष इस अवधि में लगभग 56 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी थी। मंडियों में समर्थन मूल्य से अधिक भाव मिलने के कारण किसानों ने ट्राली का मुख मंडियों की ओर मोड़ दिया है। जबकि सरकारी खरीदी केन्द्र सूने पड़े हैं।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव को भी कम खरीदी का कारण माना जा रहा है। देश में गत वर्ष की तुलना में लगभग 23 लाख टन कम गेहूं खरीदा गया है। कम खरीदी को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख 20 मई तक बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़े –

दिल्ली मंडी रेट 10 मई: गेहूं चना मुंग मोठ मसूर सहित सभी फसलो के रेट देखे DEHLI MANDI RATE TODAY

अब तक राज्यवार कुल गेंहू की सरकारी खरीद 2024

9 मई 2024 तक गेहूं की राज्यवार सरकारी खरीद (टन में)

बिहार: 8816.09

हरियाणा: 6800015.08

हिमाचल प्रदेश: 2299.75

मध्य प्रदेश: 4312865.69

पंजाब: 11709771.60

राजस्थान: 688717.44

उत्तराखंड: 101.35

उत्तर प्रदेश: 773407.17

भारत: 24295994.17

किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है  ,किसान साथियो रोजाना मंडी भाव ,  खेत खलिहान , मौसम जानकारी ,खेती बाड़ी समाचार ,मनोरंजन ,खबरे , खेल जगत , फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट उक्त सभी प्रकार की जानकारी जानने  के लिए विजिट करे farming xpert की इस वेबसाइट पर , सबसे पहले सबसे स्टिक जानकारी धन्यवाद जय जवान जय किसान