तेल मिलों की खरीद कमजोर होने से सरसों के भाव में उठापटक चालू , दैनिक आवकों में कमी sarso bhav report today

sarso bhav report today नई दिल्ली। तेल मिलों की खरीद कमजोर होने के कारण घरेलू बाजार में शनिवार को सरसों के भाव नरम हो गए। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये कमजोर होकर दाम 5,475 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक घटकर 11 लाख बोरियों की ही हुई।

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे                  

विश्व बाजार में सप्ताहांत में खाद्वय तेलों की कीमतों में मंदा आया था। व्यापारियों के अनुसार प्रमुख पाम तेल उत्पादक देशों मलेशिया और इंडोनेशिया में आगामी दिनों में उत्पादन में बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में खाद्वय तेलों की कीमतों में बड़ी तेजी के आसार कम है। ग्राहकी कमजोर होने से घरेलू बाजार में सरसों तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि इस दौरान सरसों खल के भाव भी नरम हुए।

तेल मिलो की मांग हुई कमजोर जिसकी वजह से भाव टुटा sarso bhav report today

ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों की खरीद कीमतों में 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की। उत्पादक मंडियों में शनिवार को सरसों की दैनिक आवकों में गिरावट दर्ज की गई।

व्यापारियों के त्योहारी सीजन के साथ ही मार्च क्लोजिंग के कारण जहां सरसों की दैनिक आवक प्रभावित हुई है, वहीं मिलें भी केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही है।

मौसम अनुकूल रहा तो सरसों की दैनिक आवक उत्पादक मंडियों में अभी बराबर बनी रहने का अनुमान है। वैसे भी चालू रबी में सरसों का उत्पादन अनुमान ज्यादा है तथा किसान माल नहीं रोक रहे हैं। दैनिक आवकों का देखते हुए तेल मिलें भी केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं। हालांकि खपत का सीजन होने के कारण सरसों तेल में मांग अभी बनी रहेगी, लेकिन इसकी कीमतों में तेजी, मंदी काफी हद तक आयातित खाद्वय तेलों के दाम पर ही निर्भर करेगी।

विदेशी बाजारों में खाद्य तेल के दाम

विश्व बाजार में सप्ताहांत में जहां मलेशियाई एक्सचेंज में पाम तेल के दाम कमजोर हुए थे, वहीं इस दौरान शिकागो में भी सोया तेल की कीमतों में मंदा आया था। डालियान में सोया के साथ ही पाम तेल के दाम के दाम कमजोर हुए थे।

जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी और एक्सपेलर की कीमतों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कच्ची घानी सरसों तेल के भाव 14 रुपये कमजोर होकर दाम 1,026 रुपये प्रति 10 किलो रह गए, जबकि सरसों एक्सपेलर तेल के दाम भी 14 घटकर भाव 1,016 रुपये प्रति 10 किलो रह गए। जयपुर में शनिवार को सरसों खल की कीमतें पांच रुपये कमजोर होकर दाम 2,480 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

सरसों की दैनिक आवक में आई गिरावट sarso bhav report today

देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक घटकर 11 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि पिछले कारोबारी दिवस में आवक 14.25 बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में नई सरसों की 6.25 लाख बोरी, जबकि मध्य प्रदेश की मंडियों में 1.25 लाख बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में एक लाख बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 75 हजार बोरी तथा गुजरात में 40 हजार बोरी, एवं अन्य राज्यों की मंडियों में 1.35 लाख बोरियों की आवक हुई।

अस्वीकरण – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है  ,किसान साथियो रोजाना मंडी भाव ,  खेत खलिहान , मौसम जानकारी ,खेती बाड़ी समाचार ,मनोरंजन ,खबरे , खेल जगत , फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट उक्त सभी प्रकार की जानकारी जानने  के लिए विजिट करे farming xpert की इस वेबसाइट पर , सबसे पहले सबसे स्टिक जानकारी