कॉटन का उत्पादन अनुमान 294.10 लाख गांठ के पूर्व स्तर पर स्थिर, आयात बढ़ेगा – सीएआई

नई दिल्ली। कॉटन का उत्पादन अनुमान – उद्योग ने फसल सीजन 2023-24 के दौरान अपने कपास उत्पादन अनुमान को 294.10 लाख के पूर्व स्तर पर बरकरार रखा है। मालूम हो कि फसल सीजन 2022-23 के दौरान देशभर में 318.90 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन हुआ था।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई के अनुसार चालू फसल सीजन में कुल आयात बढ़कर 22 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि फसल सीजन 2022-23 के दौरान 12.50 लाख गांठ का आयात हुआ था। सीएआई के अनुसार चालू फसल सीजन में कॉटन का निर्यात घटकर 14 लाख गांठ ही होने का अनुमान है, जोकि इसके पिछले साल के 15.50 लाख गांठ से कम है।

कॉटन का आयत और बाजार 2023-2024

उद्योग के अनुसार पहली अक्टूबर 2023 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2023-24 में दिसंबर 23 के अंत तक चार लाख गांठ, एक गांठ 170 किलो कॉटन का आयात हुआ है, जबकि इस दौरान निर्यात पांच लाख गांठ का हुआ है।

यह भी जाने –

बाजार में ग्राहकी निकलने से गुड और चीनी के भाव और भी बढ़ सकते है देखे ताजा रेट

जाने क्या रहे है आज के सरसों के भाव 2024 ; सरसों में कितनी तेजी मंदी

पशुपालन योजना में किसानो को मिलेगा पशुओ पर लोन, प्रत्येक पशु पर मिलेंगे 70,000 रूपये लोन, आवेदन करने के लिए यहाँ देखे पूरी जानकारी

सीएआई के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों पंजाब में कॉटन का उत्पादन फसल सीजन 2023-24 में 4.50 लाख गांठ, हरियाणा में 15 लाख गांठ, अपर राजस्थान में 11 लाख गांठ एवं लोअर राजस्थान के 11.50 लाख गांठ को मिलाकर कुल 42 लाख गांठ होने का अनुमान है। सीएआई के अनुसार मध्य भारत के राज्यों गुजरात में चालू फसल सीजन में 85 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 76.60 लाख गांठ तथा मध्य प्रदेश के 18 लाख गांठ को मिलाकर कुल 179.60 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है।

दक्षिणी भारत कॉटन का उत्पादन अनुमान और आवक

दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में चालू फसल सीजन में 30 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 12.50 लाख गांठ एवं कर्नाटक में 18.50 लाख गांठ तथा तमिलनाडु के 6.50 लाख गांठ को मिलाकर कुल 67.50 लाख गांठ के कॉटन के उत्पादन का अनुमान है। ओडिशा में चालू खरीफ में 3 लाख गांठ एवं अन्य राज्यों में 2 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान है। सीएआई के अनुसार 31 दिसंबर 23 तक देशभर की मंडियों में 116 लाख गांठ कॉटन की आवक हो चुकी है।

इसे भी देखे –

मौसम अपडेट: एक और नया पश्चिमी विक्षोभ, धुआंदार बारिश के साथ बढ़ेगी ठण्ड, अलर्ट जारी

किसानो को नए साल में मोदी सरकार देगी नई सोगाते ; 6 की जगह 9 हजार और बढेगा फसल बिमा भी – Pm Kisan News 2024

नरमा+कपास का भाव आज का 2024 ; कपास और नरमा के भाव में आई हलकी तेजी

नई फसल की आवकों के समय पहली अक्टूबर 23 को 28.90 लाख गांठ कॉटन का बकाया स्टॉक था, जबकि दिसंबर अंत तक 116 लाख गांठ की आवक हुई। इस दौरान 4 लाख गांठ आयातित कॉटन भारतीय बंदरगाह पर पहुंची। अतः दिसंबर के अंत में कुल उपलब्धता 148.90 लाख गांठ की बैठी, जिसमें से 81 लाख गांठ की घरेलू खपत हुई तथा पांच लाख गांठ की निर्यात शिपमेंट हुई। अतः दिसंबर अंत में मिलों के पास करीब 36 लाख गांठ का तथा सीसीआई, महाराष्ट्र फेडरेशन, एमएनसी एवं जिनर्स के व्यापारी तथा निर्यातकों के पास 26.90 लाख गांठ का बकाया स्टॉक है।

कॉटन का बकाया स्टॉक

सीएआई के अनुसार पहली अक्टूबर 2023 को कॉटन का बकाया स्टॉक 28.90 लाख गांठ का बचा हुआ था, जबकि 294.10 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है। चालू सीजन में करीब 22 लाख गांठ कॉटन का आयात होने की उम्मीद है। ऐसे में कुल उपलब्धता 345 लाख गांठ की बैठेगी। चालू फसल सीजन में कॉटन की कुल घरेलू खपत 311 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि इस दौरान 14 लाख गांठ के निर्यात की उम्मीद है। ऐसे में कॉटन का बकाया स्टॉक आगामी नई फसल की आवक के समय 20 लाख गांठ का बचेगा।

नोट – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है . अत व्यापार अपने विवेक से करे . धन्यवाद जय जवान जय किसान