गेंहू का बाजार 2023 ; Fci नीलामी टेंडर एवं भाव की ताजा जानकारी

गेंहू का बाजार 2023 – नमस्कार किसान साथियो आज की इस पोस्ट के अंदर जानेगे गेंहू के बाजार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी , गेंहू का स्टॉक कितना है , गेंहू भारतीय घरेलू बाजार में कहा पर चल रही है , अब तक omms के तहत कितनी गेंहू नीलामी की है , सभी प्रकार की जानकारी आज की इस पोस्ट में आपको दी गयी है

भारतीय घरेलू बाजार मे गेंहू की कीमत – गेंहू का बाजार 2023

पिछले सप्ताह शुरुआत सोमवार दिल्ली गेहूँ-2550/70 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम दिल्ली गेहूँ-2450/2520 रुपये पर बंद हुआ, बीते सप्ताह के दौरान गेहूँ मे मांग न रहने से -50 रुपए प्रति कुंटल की गिरावट दर्ज की गई

कोलकाता में बाजार के भाव में दिखी गिरावट , बीते सप्ताह 20 रूपए से कमजोर रहे भाव  कोलकाता में आटा, मैदा और सूजी के भाव में भी गिरावट बरक़रार

उत्तरप्रदेश के बाज़ारो में रहा मिला जुला रुख। गोरखपुर मंडल में भाव 50 रूपए से कमजोर रहे , वहीं आटा, मैदा, सूजी, के भाव भी 50 रूपए से अधिक कमजोर हुए है और सीतापुर मंडी में भाव सप्ताह भर स्थिर ही रहे

फ्लौर मिल के भाव स्थिर से मजबूत ही रहे

दिल्ली फ्लौर मिल में भाव बीते सप्ताह 50 रूपए से मजबूत रहे और बजरंग एग्रो इंडस्ट्रीज में भाव स्थिर ही पड़े रहे . गेंहू का बाजार 2023

यह भी जाने –

FCI द्वारा गेंहू की बिक्री –

 FCI के 26वें टेंडर में कुल 4,00,000 टन की पेशकश की जाएगी

 गेहूं का अगला टेंडर 20 दिसंबर को रखा गया है।

FCI ने पिछले टेंडर में कुल 3.51 लाख टन गेहूं बेचा गया।

कर्नाटक में 2850 की बोली पर भी माल लिया गया है।

आगे भी टेंडर में बोली नीचे की स्तर पर ही  बिकेगी।

 FCI द्वारा अब तक OMSS के तहत 48.12 लाख टन गेहूं की बिक्री की गयी।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक गेहूं की बोआई कमजोर अब तक 19 लाख हेक्टेयर लाख हेक्टेयर से बोआई कम हुई है।

14 दिसंबर के आकड़ो के अनुसार केंद्रीय पुल में गेहूं का स्टॉक 181 लाख टन है।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने इस साल जून से दिसंबर तक पश्चिम बंगाल में 25 खुले बाजार ई-नीलामी के माध्यम से 4.29 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा है।

 अच्छे क्वालिटी के गेहूं में कोई मंदा नहीं भाव स्थिर से मजबूत हो देखे गए

निचले भाव पर कोई बिकवाल नहीं है।

 साउथ लाइन में गेहूं, आटा, मैदा और सूजी के भाव एक दम मजबूती से खड़े है।

FCI के पास रखा स्टॉक अगले वित्त वर्ष की शुरुआत तक बफर आवश्यकता से नीचे आ सकता है।

नोट – किसान साथियो व्यापर अपने विवेक से करे हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुँचाना है। रोजाना मंडी भाव , मौसम जानकारी , सरकारी योजनाओ की जानकारी, खेत खलिहान, खेती समाचार ,breaking news , वायदा बाजार भाव , तेजी मंदी रिपोर्ट एवं अन्य खेती बाड़ी और किसानी से जुडी जानकारी जानने के लिए विजिट करे फार्मिंग एक्सपर्ट की इस वेबसाइट पर धन्यवाद जय जवान के किसान