Green House ; के लिए सरकार दे रहीं 70 % सब्सिडी

नमस्कार किसान मित्रों। Green House ग्रीन हाउस

राजस्थान सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाएं किसानो के लिए संचालित की जा रही है।

कृषि मंत्रालय और विभिन्न माध्यमों से कृषि क्षेत्र में विकास को लेकर सरकार अनेक योजनाओं पर सब्सिडी दे रहीं हैं। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे ग्रीन हाउस (Green House) पर मिल रही 70 फ़ीसदी सब्सिडी के बारे में।

किसान साथियों सुरक्षित खेती अपनाने के लिए ग्रीन हाउस के निर्माण के लिए 70 % सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

लॉटरी प्रक्रिया से होगा किसानो का चयन (Green House )

green House scheme ,

के तहत किसानों को 2 से 3 हज़ार मीटर तक के क्षेत्र (एरिया) में ग्रीन हाउस बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है।

कृषि मंत्रालय के प्रधान कृषि मंत्री लालचंद जी कटारिया ने बताया की ग्रीन हाउस निर्माण,

के लिए किसानो को 70% सब्सीडी प्रदान की जाती है। किसानो का चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा ।

इससे पहले किसान मित्रों इस योजना में किसानो को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ मिलता था।,

लेकिन पिछले साल सिस्टम में बदलाव कर, लॉटरी चयन प्रक्रिया से किसानो को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

किसानों को श्रेणियों के अनुसार मिलेगा लाभ

green house के लिए किसान मित्रो को श्रेणी के अनुसार लाभ दिया जाएगा ।

कटारिया जी के मुताबिक ग्रीन हाउस निर्माण के लिए राज्य के सामान्य श्रेणी के

किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास
योजना के तहत 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है।

वही पर लघु और सीमांत , अनुसूचित जनजाति एवम् जाति के किसानों को उपरोक्त सब्सिडी के अलावा 20 फ़ीसदी सब्सिडी राज्य योजना के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस प्रकार किसान मित्रों को ग्रीन हाउस (Green House) और पॉली हाउस में 70 फ़ीसदी सब्सिडी दी जाती है।

वर्ष 2022–23 के बजट में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में किसानो को 25% सब्सिडी और देने का प्रस्ताव किया गया है।

ग्रीन हाउस क्या होता है ?

हरितग्रह या ग्रीन हाउस जिसे ग्लासहाउस भी कहा जाता है। किसान साथियों यह एक घर या मकान की तरह होता है। जिसके अंदर पौधे लगाए जाते है। यह विभिन्न सरंचनाओ से बना होता है। जैसे कांच, प्लास्टिक आदि के आवरण से ।

ग्रीन हाउस किसानो के लिए बेहद फायदेमंद और वरदान साबित हो रहा है।

ग्रीन हाउस के लाभ —

फसलों को खराब मौसम , कीट और बीमारियों से बचाता है पॉली/ग्रीन हाउस

तापमान को नियंत्रित कर फसल /पोधो की दैनिक क्रियाओं को बढ़ावा देता है।

कृषि अयोग्य भूमि पर भी ग्रीन हाउस से कृषि योग्य बनाया जा सकता है।

ग्रीन हाउसों का निमार्ण बागवानी, मुख्य कृषि फसलों के लिए किया जाता है।

Green House के लिए आवश्यक आवेदन दस्तावेज

जमीन की जमाबंदी

बैंक पासबुक की फ़ोटो कॉपी

मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र

सिंचाई साधन दस्तावेज

आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर

किसान मित्रो इसके लिए आवेदन आप राज किसान साथी पोर्टल या अपने नजदीकी csc सेंटर से कर सकते हैं।

सरकारी योजनाओं की जानकारी 👉 यहां क्लिक करें

तेज़ी मंदी रिपोर्ट के लिए 👉 यहां क्लिक करें

खेती समाचार के लिए 👉 यहां क्लिक करें

मंडी भाव जानने के लिए 👉 यहां क्लिक करें